राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश सरकार ने लइटिनिंग सेफ्टी प्रोग्राम लागु करने की पहल !

Lightning safety : लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आकाशीय बिजली जैसी दैवीय आपदा से होने वाली जनहानि से हरसंभव बचाव के लिये तकनीक की मदद से समय रहते इसके सटीक पूर्वानुमान का पता लगाकर लाइटनिंग सेफ्टी प्रोग्राम लागू करने की पहल की है।

इसके लिये याेगी सरकार मौसम विभाग के तकनीकी सहयोग से ऐसा सिस्टम विकसित करने पर जोर दे रही है जिससे आकाशीय बिजली का भी समय रहते सटीक अनुमान लगाकर लोगों को अलर्ट कर उन्हें क्षति से बचाया जा सके। सरकार की ओर से गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली से बचाव के संबंध में देश के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई तकनीक उपलब्ध है।

सरकार का मानना है कि इस तकनीक का उपयोग कर आकाशीय बिजली की आशंका वाले क्षेत्रों के नागरिकों को पहले से सतर्क कर उनकी जीवन रक्षा की जा सकती है। इसी तकनीकी के तहत ‘दामिनी ऐप’ विकसित किया गया है। सरकार इस मोबाइल ऐप के प्रति लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इससे समय रहते लोगों को क्षेत्रवार आकाशीय बिजली गिरने के बारे में जानकारी मिल जाएगी और लोग उन स्थानों पर खुद जाने से और पशुओं को जाने देने से बचेंगे। साथ ही वहां कोई सामान होने की दशा में उसे समय रहते अन्यत्र हटा देंगे। इस दिशा में सरकार आकाशीय बिजली के लिए ‘लाइटनिंग सेफ्टी प्रोग्राम’ का क्रियान्वयन करने जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरों का सुदृढ़ीकरण करने की कार्ययोजना पर भी काम चल रहा है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली से बचाव के तरीकों के प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देकर हानि को रोका जाएगा।

यहाँ पढ़े   : JNU के बराबर पहुंची lucknow University , हासिल की बड़ी उपलब्धियां

सरकार की ओर बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली जैसी घटनाओं से बचने के लिये लोगों खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगाें को जरूरी सुरक्षा उपायों से अवगत कराया जा रहा है। लोगों को जागरुक करने के क्रम में बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली से बचाव के लिये बज्रपात की आशंका वाले क्षेत्रों में पेड़ के नीचे न खड़े हों, बिजली के खंभों से दूर रहें, धात्विक वस्तुओं से भी दूरी बनाए रखें, विद्युत उपकरणों, मोबाइल व टेलीफोन का खुले में उपयोग न करें, नदी, तालाब-पोखरे में तैर या नहा रहे हैं तो उससे निकल कर भूमि पर आ जाएं।

इस तरह की घटनाओं में लोगों की मदद के लिये योगी सरकार ने आपदा मित्र एवं आपदा सखी योजना को भी कारगर तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है। इसमें प्रशिक्षित आपदा मित्र और आपदा सखियों को बचाव के उपकरण व सेफ्टी किट से लैस किया जाएगा, ताकि किसी भी आपदा से निपट सकें। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की 10 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 को 112 हेल्पलाइन से इंट्रीग्रेटेड भी किया जाएगा।

सरकार का दावा है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर आकाशीय बिजली, तूफान व अन्य आपदा में पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध करायी जाती है। आपदा आने पर इसकी मॉनिटरिंग वह खुद करते हैं। सरकार की तरफ से अधिसूचित आपदा (आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि, डूबने आदि) से होने वाली जनहानि, धनहानि व पशुहानि आदि में राज्य आपदा मोचक निधि से अनुग्रह सहायता दी जाती है।
इसके अंतर्गत अधिसूचित आपदा से मृत्यु की दशा में प्रति मृतक चार लाख रुपये, शारीरिक अक्षमता (40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक) पर प्रति व्यक्ति 59,100 रुपये, 60 प्रतिशत से अधिक शारीरिक अक्षमता होने पर प्रति व्यक्ति दो लाख रुपये, गंभीर चोट से एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती होने तक प्रति व्यक्ति 12700 रुपये और एक सप्ताह से कम अस्पताल में भर्ती होने पर प्रति व्यक्ति 4300 रुपये अनुग्रह राशि देने का प्रावधान है।


यहाँ पढ़े   : धरने पर बैठे कांग्रेस संसद को रात भर मच्छरों ने खूब रुलाया , देखिए वायरल वीडियो

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago