volcano eruption
volcano eruption : आज तक आपने पानी की नदी देखी होगी, लेकिन अगर आप से पूछा जाए तो कभी आग की नदी देखी है? यकीनन आप सबका जवाब ना ही होगा। इतना ही नहीं आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ‘आग की नदी’ ?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेंगे ये तो सचमुच में आग की नदी है। इस नदी में गलती से भी अगर कोई चल गया तो उसका बचना नामुमकिन है। आलम ये है कि जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया।
यहाँ पढ़े : उत्तर प्रदेश सरकार ने लइटिनिंग सेफ्टी प्रोग्राम लागु करने की पहल !
दरअसल, यह ज्वालामुखी का बहता हुआ लावा है। जो काफी खतरनाक और भयानक लग रहा है। देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई नदी बह रही है, वो भी आग वाली। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह ज्वालामुखी का लावा काफी तेजी से बह रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह नजारा बिग आईलैंड के किलाऊआ ज्वालामुखी का लावा है। यह दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। यहां अक्सर विस्फोट होते रहते हैं। इससे पहले शायद ही आपने इस तरह का नजारा देखा हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दिल थामकर देखें वीडियो..
वीडियो (Shocking Video) देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा विरलय ही देखने को मिलता है। ट्विटर पर इस वीडियो को @wonderofscience ने शेयर किया है। चौंकाने वाले इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 32 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 47 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वीडियो देखकर किसी का कहना है कि ऐसा अद्भुत नजारा पहले कभी नहीं देखा। किसी का कहना है कि क्या सच में ऐसा होता है? कुछ लोगों का कहना है कि काफी सुंदर दृश्य है।
volcano eruption
यहाँ पढ़े : JNU के बराबर पहुंची lucknow University , हासिल की बड़ी उपलब्धियां
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…