लखनऊ बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!
Lucknow Bank Robbery: लखनऊ के चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात के मुख्य साजिशकर्ता विपिन कुमार वर्मा को गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। विपिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरों ने 42 स्ट्रॉन्ग रूम के लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के नगद और ग्राहकों के बहुमूल्य आभूषण चुरा लिए थे। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी।
पुलिस की स्वाट और सर्विलांस टीमों ने लगातार दबिश और सूचना तंत्र के माध्यम से फरार बदमाशों की तलाश जारी रखी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बैंक डकैती का मास्टरमाइंड विपिन कुमार वर्मा जमानियां क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और विपिन को धर दबोचा।
इससे पहले, पुलिस ने इस मामले में शामिल दो अन्य बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया था। गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में सनी दयाल नामक एक बदमाश मारा गया था, जबकि विपिन मौके से फरार हो गया था। इसके अलावा, एक अन्य बदमाश को लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
गिरफ्तार विपिन कुमार वर्मा सीतापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वारदात के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है और बाकी बचे आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि बैंक डकैती के इस पूरे मामले का जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा।
Lucknow Bank Robbery
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…