Lucknow Crime: लखनऊ, राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने पैरामेडिकल कोर्स के दाखिले के बहाने एक डॉक्टर का अपहरण कर लिया और दो दिन तक बंधक बनाकर रखा।
पीड़ित डॉक्टर, चिनहट कमता के शंकरपुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह हैं। 8 दिसंबर को दो युवकों ने उनसे पैरामेडिकल कोर्स में छह बच्चों के दाखिले के बारे में बात की। इसके बाद शाम को फिर संपर्क कर गोयल अस्पताल के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर तीन बदमाशों ने उन्हें कार में जबरदस्ती बैठा लिया और अयोध्या की ओर ले गए।
बदमाशों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। डर के मारे डॉक्टर ने अपने रिश्तेदारों से 7 लाख रुपये जुटाकर अपहरणकर्ताओं को दिए। इसके बाद 10 दिसंबर की देर रात उन्हें लखनऊ में छोड़ दिया गया।
बीबीडी थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Lucknow Crime
यह भी पढ़े: Friendship On Social Media: सोशल मीडिया की दोस्ती बन रही है खतरनाक, हर महीने एक युवती हो रही शिकार
इ-पेपर : Divya Sandesh
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…