Lucknow News: लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित कुमार रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी इस बदमाश और उसके साथी राहुल गौतम के खिलाफ हुई।
पुलिस ने की घेराबंदी
एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों बदमाश अस्ती रोड पर आ रहे हैं। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर रखी थी। जब बदमाशों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया तो अमित ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अमित के पैर में गोली मार दी। हालांकि, उसका साथी राहुल मौके से फरार हो गया।
अमित के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार रस्तोगी के खिलाफ लूट और चोरी के 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। फिलहाल पुलिस राहुल की तलाश में जुटी हुई है।
Lucknow News
यह भी पढ़े: Friendship On Social Media: सोशल मीडिया की दोस्ती बन रही है खतरनाक, हर महीने एक युवती हो रही शिकार
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…