Lucknow News, लखनऊ: विकासनगर पुलिस ने एक महिला का पर्स लूटने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस लूटे गए सामान को बरामद करने के लिए आरोपियों को ले गई, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को विकासनगर सेक्टर-सी में बाइक सवार दो लुटेरों ने एक महिला का पर्स छीन लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तालकटोरा बादशाहखेड़ा निवासी स्नेहित श्रीवास्तव और उसके सगे भाई अतुल उर्फ अपूर्व श्रीवास्तव की पहचान की और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
लूटे गए सामान को बरामद करने के लिए पुलिस आरोपियों को विकासनगर मिनी स्टेडियम के पास ले गई थी। इस दौरान आरोपी अपूर्व ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस ने आरोपियों से मंगलसूत्र, पायल, 120 रुपये, बाइक, प्रेस कार्ड और तमंचा बरामद किया है।
Lucknow News
यह भी पढ़े: Lucknow News: लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पुजारी और किशोर ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म
इ-पेपर : Divya Sandesh
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…