Lucknow: लखनऊ- महानगर थाना क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी में सास और बहू में विवाद हो गया। इससे गुस्साए पति ने मां से बहस करने पर पत्नी को बेल्ट से पीट दिया। इसकी जानकारी पत्नी ने अपने पिता को दी। पत्नी ने पति के खिलाफ महानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सपना रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मां-बाप के घर जाना चाहती थी। सास ने बच्चों को ननिहाल भेजने से मना कर दिया। इसको लेकर बहस हो गई। सास ने मायके में जाकर चरित्र हीनता करने का आरोप लगा दिया। इस पर नाराजगी जताई। तभी पति विकास आ गए। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि मेरी मम्मी से बहस करेगी और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया।उसके शरीर पर काफी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि बेटी को पीटकर घर से बाहर भी निकाल दिया गया।
सास बेटी को मेरे घर आने पर बच्चों को रोक रही थी। इस पर बेटी ने कहा कि ननद भी तो अपने बच्चों के साथ घर पर आती हैं। इसी बात को लेकर मारपीट और बहस शुरू हो गई। वहीं, महानगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही। एनसीआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़े: Lucknow: 67 वर्षीय व्यक्ति गोमती नदी में मृत मिला, परिवार को अवसाद की आशंका
इ-पेपर : Divya Sandesh
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…