Lulu Group International
Lulu Group International : दावोस (स्विटजरलैंड)। भारत सहित अन्य देशों में बड़े-बड़े मॉल (हाइपरमार्केट) चलाने वाले लुलु ग्रुप इंटरनेशनल ने कर्नाटक सरकार के साथ राज्य में दो हजार करोड़ रूपये के निवेश को लेकर करार किया है। यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सम्मेलन के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते के अनुसार लुलु ग्रुप कर्नाटक में चार शॉपिंग मॉल और हाइपर मार्केट खोलेगा। समूह की कर्नाटक में निर्यातोन्मुख खाद्य उत्पाद इकाई भी स्थापित करने की योजना है। दोनों पक्षों की ओर से बताया गया कि इससे राज्य में रोजगार 10 हजार नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री श्री बोम्मई ने दावोस में जुबिलैंट ग्रुप, हिताची और सीमेन्स जैसी कुछ कंपनियों के प्रमुखों से भी अलग-अलग मुलाकात की। कर्नाटक सरकार के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने जुबिलैंट समूह को राज्य में औषधि और धारवाड़ में रोजमर्रा के उत्पादों का कारखाना लगाने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है।
Lulu Group International
यहाँ पढ़े:फर्रुखाबाद कानपुर रूट पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…