राष्ट्रीय

आरिफ ने किया भगवान महाकालेश्वर की पूजा

उज्जैन। केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने आज यहां स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा किया। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार राज्यपाल श्री खान सुबह होने वाली भोग आरती में शामिल हुए और वह मंदिर में 40 मिनट रुके। उन्होंने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए भगवान महाकाल की विधि विधान से पूजन व जलाभिषेक किया। एसडीएम गोविंद दुबे ने राज्यपाल श्री खान को भगवान महाकाल का स्मृति चिन्ह व दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button