राष्ट्रीय

नायडू ने छत्रपति शिवाजी को किया नमन

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने छत्रपति शिवाजी महाराज को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा है कि उन्हें असाधारण साहस और सामरिक नीतियों के लिए जाना जाता है। श्री नायडू ने शनिवार को यहां शिवाजी जयंती के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा कि वह दूर दृष्टा थे और उनकी राष्ट्रभक्ति सभी को प्रेरित करती है। उप राष्ट्रपति ने कहा,“ हमारे इतिहास के प्रेरणा पुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर राष्ट्र नायक की पुण्य स्मृति को सादर नमन करता हूँ। ” अपने अप्रितम शौर्य और युद्ध कौशल से उन्होंने भारत की राष्ट्रीय चेतना को जगाया छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित राष्ट्रवाद आज भी हमारे लिए अनुकरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button