राष्ट्रीय

पूनियां ने फसलों के नुकसान पर गिरदावरी कराने की सरकार से की मांग

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राज्य में बरसात एवं ओलावृष्टि से विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को हुए नुकसान पर शीघ्र गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा राशि सुनिश्चित करने की राज्य सरकार से मांग की है। डा पूनियां ने सोशल मीडिया के जरिए आज यह मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जल्द गिरदावरी करवाकर किसान भाइयों को मुआवजा राशि सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारी बरसात एवं ओलावृष्टि से जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को नुकसान की जानकारी मिली है। उल्लेखनीय है कि मौसम में आये बदलाव से पिछले दो-तीन दिनों में प्रदेश में कई जगहों पर बरसात एवं ओलावृष्टि हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button