राष्ट्रीय

इंदौर जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2200 के पार

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना 618 नए मामले सामने आने के साथ यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,221 तक जा पहुंची है। आधिकारिक संख्यात्मक जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में यहां कुल 9,180 संदेहियों के सेम्पल जांचे जाने के साथ अब तक कुल 31,93,453 जांचे गए है। इनमें सामने आए कुल 1,56,151 संक्रमितों में से उपचार के बाद 1,52,533 संक्रमित स्वस्थ करार दिए गए हैं। इलाज के दौरान 1397 संक्रमितों की यहां आधिकारिक रूप से मृत्यु दर्ज की गई है। कल 113 संक्रमितों को स्वस्थ करार दिया गया है। शासन-प्रशासन नागरिकों से कोरोना बचाव के लिए जारी नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button