Saturday, March 25, 2023
More
    HomeTrendingदिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में रहेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों को मिलेगी...

    दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में रहेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों को मिलेगी राहत

    आज राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण हीटवेव से जूझ रहे हैं। गर्मी वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 2 दिन तक कमोबेस ऐसा ही मौसम रहने वाला है। आने वाले 11 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जी हाँ, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

    इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं यूपी के लखनऊ में 9 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी के साथ आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। बिहार के पटना को देखे तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में दिनभर तेज धूप रहने और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक मानसून के पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय रहने और दक्षिण प्रायद्वीप पर कमजोर रहने की संभावना है। इसी के साथ सिक्किम, देश के पूर्वोत्तर भाग और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है और इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, पूर्वी भागों और बिहार के पूर्वोत्तर भागों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ मध्य महाराष्ट्र नहीं, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। गर्मी

    Read More : ‘पैगंबर मोहम्मद के लिए उपयोग किए गए शब्दों ने भारत की छवि खराब की है’: CM ठाकरे

    Read E-Paper : Divya Sandesh

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments