राष्ट्रीय

उर्दू अकादमी शीर्ष सम्मान हिम्मत सिंह और कुमार पानीपती को, पुरस्कार राशि बढ़ी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणाा उर्दू अकादमी के वर्ष 2019 और 2020 के विभिन्न वार्षिक सम्मानों की घोषणा करते हुये इनकी पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इन दो वर्षों का सर्वोत्तम ‘फख्रे-हरियाणा’ सम्मान क्रमश: कुरुक्षेत्र के प्रो. हिम्मत सिंह सिन्हा ‘नाजि़म’ (94) और पानीपत के वरिष्ठ शायर डॉ. कुमार पानीपती को देने का निर्णय लिया गया है।

दोनों को पांच-पांच लाख रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और अगंवस्त्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं वर्ष- 2019 और वर्ष 2020 का ‘हाली सम्मान’ क्रमश: डॉ. कमरूद्दीन जाकिर (मेवात) और श्री कृष्ण कुमार तूर (धर्मशाला) को प्रदान किया जाएगा। इन्हें तीन-तीन लाख रुपए की पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न, प्रशस्तिपत्र और अगंवस्त्र से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 और 2020 का ‘कंवर महेंद्र सिंह बेदी सम्मान’ क्रमश: डॉ. नसीरूद्दीन अजहर(मेवात) और जनाब कमर रईस (कमरूल हुसनैन चौधरी-सोनीपत), ‘सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी सम्मान’ जाहिद-उल-अहसानी (पानीपत) और डॉ. देसराज सपरा (शाहबाद मारकंडा) को दिया जाएगा।

इसी तरह वर्ष 2019 का ‘खवाजा अहमद अब्बास सम्मान’ रूप नारायण चांदना (करनाल), ‘मुंशी गुमानी लाल सम्मान’ अनीस-उल-हसन सिद्दीकी (गुरुग्राम), वर्ष 2019 और 2020 का ‘सुरेन्द्र पंडित सोज सम्मान’ देवेन्द्र गोयल (नई दिल्ली) और नफ्स अम्बालवी (कमलेश कौशिक-अम्बाला को दिया जाएगा। इसकी प्रकार, वर्ष 2019 का ‘उर्दू तर्जुमा निगारी सम्मान’ सुरेंद्र बांसल (शाहबाद मारकंडा), ‘डॉ. जावेद वशिष्ट सम्मान’ डॉ. रहमान अख्तर (पंजाबी यूनिवर्सिटी-पटियाला), ‘बाल कृष्ण मुजतर सम्मान’ एस.एल.धवन ‘कमल’(पंचकूला), वर्ष 2020 का इकबाल अहमद अंसारी (पानीपत), ‘जसवंत सिंह टोहानवी सम्मान’ वर्ष 2019 के लिए नीरज रायजादा (पंचकूला), ‘उर्दू गजल सराई सम्मान’ एस.डी.शर्मा (पंचकूला) तथा वर्ष 2020 के लिए श्री संजीव मागो ‘मुसाफिर’ को दिया जाएगा। इन सभी को एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और अगंवस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button