Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में तोडा वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Neeraj Chopra : टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में शानदार थ्रो से एक बार फिर नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। स्टॉकहोम में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका। उन्होंने अपने ही नेशनल रिकॉर्ड को सुधारा है। इससे पहले 14 जून को नीरज ने पावे नुरमी खेलों में 89.30 मीटर दूर भाला फेंका था।
नीरज ने कुओर्ताने खेलों में 86.60 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। नीरज चार साल बाद डायमंड लीग में हिस्सा लेने उतरे। इससे पहले 2018 में ज्यूरिख में भाग लिया था। तब 85.73 मीटर थ्रो करके चौथा स्थान हासिल किया था। उस समय भी नीरज ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
भारत का यह स्टार जेवलिन थ्रोअर अब तक सात बार डायमंड लीग में हिस्सा ले चुका है। 2017 में तीन और 2018 में चार बार भाग लिया था। तब वह एक भी पदक नहीं जीत पाए थे। दो बार उन्हें चौथा स्थान हासिल हुआ।
यहाँ पढ़े : Today accident news : दोस्त की बर्थडे पार्टी में , युवक के करंट लगने से मौत
अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले नीरज के लिए यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इस मुकाबले में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीनों विजेता मैदान में थे। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बार 90 मीटर की दूरी को पार करने वाले जर्मनी के जोहानेस वेटर इस बार चोट के कारण नहीं उतरे हैं।
Neeraj Chopra
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…