Bollywood movie : एक विल्लन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज़
Bollywood movie : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है।फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।अर्जुन कपूर ने इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘विलेन की दुनिया में आपका स्वागत है।’ ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर भी रिलीज किया गया है।
यहाँ पढ़े :Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में तोडा वर्ल्ड रिकॉर्ड!
ट्रेलर की शुरुआत में यह बताया गया है कि तकरीबन 8 साल बाद विलेन लौटकर आ गया है। और इस बार वह उन लड़कियों को निशाना बना रहा है जो एक तरफा प्यार करती हैं। इस बार यह विलेन एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा, क्योंकि यह दिल टूटे आशिकों का मसीहा बनने आया है। ट्रेलर को देखकर यह लग रहा है कि इस कहानी में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं। वहीं, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी सस्पेंसफुल किरदार में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…