CPCB : 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक बिकना होगा बंद : सीपीसीबी
CPCB : नयी दिल्ली। देश में 01 जुलाई यानी शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार ने 01 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है।
इसके लिए सरकार ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर कानून बनाया है। सीपीसीबी ने इसके लिए कई सारे उपायों को अपनाया है। प्रदूषण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 01 जुलाई से यदि सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री देखी गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम के उत्पादन, आयात, संग्रह, वितरण बिक्री और इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है। CPCB से 01 जुलाई से प्लास्टिक के जिन आइटम्स को प्रतिबंधित किया है, उनमें प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम स्टिक, सजावट वाले थर्माकोल, प्लास्टिक प्लेट और कप शामिल है। इसके अलावा प्लास्टिक पैंकिंग आइटम तथा प्लास्टिक इनविटेशन कार्ड को भी प्रतिबंधित किया गया है।
यहाँ पढ़े :Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में तोडा वर्ल्ड रिकॉर्ड!
सिंगल यूज प्लास्टिक का मतलब उन उत्पादों से है, जिसे एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आसानी से डिस्पोज नहीं होता। सिंगल यूज वाले प्लास्टिक में पैकेजिंग से लेकर बोतलें, पॉलिथीन बैग, फेस मास्क, कॉफी कप, क्लिंग फिल्म, कचरा बैग और फूड पैकेजिंग जैसी चीजें आती हैं। CPCB ने लोगों से इको-फ्रेंडली विकल्प चुनने का अनुरोध किया है। इसके लिए सरकार ने प्लास्टिक थैलियों की बजाय कॉटन थैलियों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…