राष्ट्रीय

NTPC-Delhi : एनटीपीसी-दिल्ली जल बोर्ड मिलकर बनाएंगे अपशिष्ट से हरित बिजली

नई दिल्ली। NTPC-Delhi कार्बन उत्सर्जन के स्तर में कमी लाने के प्रयासों के अंतर्गत देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट्स (NTPC) के स्लज (कचरे) का उपयोग बिजली बनाने में करने के लिए बोर्ड के साथ मिल कर एक पहल की है।

NTPC-Delhi

एनटीपीसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार उसके दादरी संयंत्र की यूनिट-4 के बॉयलर में सूखे स्लज का दहन कर के बिजली का उत्पादन किया गया। कंपनी ने कहा है कि हरित तकनीक पर आधारित यह समाधान पर्यावरण के लिए अनुकूल तरीके से एसटीपी स्लज से हरित ऊर्जा बनाने का आधुनिक तरीका है, जिसमें कार्बन डाई ऑक्साईड का उत्सर्जन नहीं होता। बयान में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट से रोजाना 800 टन स्लज उत्पन्न होता है। इस स्लज का निपटान करना एक बड़ी चुनौती भरा काम है क्योंकि इसकी वजह से भारी मात्रा में पर्यावरण प्रदूषण होता है। बॉयलर में कोयले की जगह सूखे स्लज (कचरे) को ईंधन के रूप में प्रयोग करने से कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे प्रदूषण कम होगा और साथ ही पर्यावरण के अनुकूल तरीकों का उपयोग कर अपशिष्ट से हरित ऊर्जा बनाई जा सकेगी।

एनटीपीसी ने 2032 तक नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 60,000 मेगवाट बिजली उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी की मौजूदा इंस्टॉल्ड क्षमता 68,881.68 मेगावॉट है, जिसमें 23 कोयला आधारित, 7 गैस आधारित स्टेशन, 1 हाइड्रो, 19 नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं।

संयुक्त उद्यम के तहत एनटीपीसी की 9 कोयला आधारित, 4 गैस आधारित स्टेशन, 8 हाइड्रो, 5 नवीकरणीय उर्जा परियोजनाएं हैं।


Read More:Amit Shah : गृहमंत्री अमित शाह आज रहेंगे भोपाल में

E-paper:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago