भोपाल। Amit Shah आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे यहां पहुंचेंगे और तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन के अलावा 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे।
Amit shah विशेष विमान से सुबह यहां पहुंचने के बाद लगभग आठ घंटे यहां बिताएंगे और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। उनका एक रोड शो भी प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचने के पूर्व होगा।
श्री शाह की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। वे स्टेट हैंगर से सीधे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) पहुंचकर अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो दिवसीय आयोजन का यह पहला दिन होगा।
Amit shah इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भोज में शामिल होंगे। दिन में लगभग सवा दो बजे श्री शाह जंबूरी मैदान पर आयोजित वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित कर तेंदुपत्ता संग्राहकों के लाभांश वितरित करेंगे। इसके बाद श्री शाह अपरान्ह चार बजे बाज प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे। वहां लगभग दो घंटे बिताने के बाद श्री शाह वापस स्टेट हैंगर आएंगे और देर शाम विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
श्री शाह की यात्रा के मद्देनजर लगभग सात केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारी और प्रदेश भाजपा नेता प्रदेश की राजधानी में रहेंगे। श्री शाह के स्वागत के लिए जगह जगह बैनर पोस्टर और स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। श्री शाह की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं और शहर में अनेक स्थानों पर यातायात परिवर्तित भी किया गया है।
Read More:Lucknow mayor seat 2022 : दिसम्बर में प्रस्तावित हैं लखनऊ नगर निगम के चुनाव
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…