Nupur Sharma
Nupur Sharma : पुणे। महाराष्ट्र में अहमदनगर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का सोशल मीडिया पर समर्थन करने वाले एक युवक पर हमला करने के मामले में आज और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अहमदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने यूनीवार्ता को फोन पर आठ और आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवक की पिटाई कर फरार हुए मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सोहेल शौकत पठान (28), अरबाज कसम पठान (25), शाहरुख आरिफ पठान (28), इला महबूब शेख (20), टीपू सरीम पठान (18), साहिल शौकत पठान (23) , हर्षद शरीफ पठान (20), निहाल इब्राहिम पठान (20) आकिब कुदरत सैयद (24), जुनैद जावेद पठान (19), हुसैन कसम शेख (40), अरबाज अजीत शेख (24) के रुप में हुई है और दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले कर्जत के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि दो दिन पहले इन लोगों ने एक युवक सनी पवार को बुरी तरह पीटा था। पुलिस ने इस मामले में कल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। आरोपियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय श्रीगोंडा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि कर्जत संभाग के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अन्नासाहेब जाधव के मार्गदर्शन में कर्जत थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश गावित, पुलिस उप निरीक्षक अमरजीत मोरे, भगवान ने आज बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया और कल उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जायेगी।
यहाँ पढ़े : स्मिरीति ईरानी ने स्कूटी से किया तिरंगा यात्रा
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…