राष्ट्रीय

किराएदार ने किया बुज़ुर्ग दंपत्ति के माकन पे कब्ज़ा , मकान मालिक अपने ही घर की सीढ़ियों पे बिताता है रातें !

Paying Guest : मकान मालिक होते हुए भी आपका कोई हक मार ले, तो क्या होगा? जब अपने ही घर के बाहर डेरा डालने पर मजबूर होना पड़े तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ हो रहा है एक बुजुर्ग दंपति के साथ, जहां किराएदार के दबंगई के चलते मकान मालिक को गांधीगिरी का सहारा लेना पड़ रहा.

अपने ही घर के बाहर बैठे मकान मालिक राखी गुप्ता की आंखों के आंसू उनका दर्द बयां कर रहे हैं. इन्हें नहीं पता कि इनका किराएदार इन्हें अपना मकान कब तक देगा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित स्काई गार्डन सोसाइटी के मकान नंबर 1505 पर वेलकम जरूर लिखा है, लेकिन मकान मालिक को इंतजार है कि उनके अपने घर में कब वेलकम होगा.

यहाँ पढ़े   : भारत के पास था हाथी जैसा हेलीकाप्टर , कह गायब हो गया हेलीकाप्टर , जानिए आगे

किराएदार ने किया घर पर कब्जा

मुंबई से बुजुर्ग दंपति राखी गुप्ता और उनके रिटायर्ड पति ने दिसंबर 2019 में अपनी मेहनत की कमाई से घर खरीदा, लेकिन चार दिन बीत गए, सामान भी मूवर्स और पैकर्स से यहां पहुंच चुका है. सीढ़ियों पर रखा सामाना भी इंतजार कर रहा है कि कब वो मकान के मालिक के साथ अंदर प्रवेश करेंगे. दरअसल, इस मकान के असली मालिक कई दिनों से अपने किराएदार के हाथ जोड़ रहे हैं कि उनका मकान खाली कर दे और इसी इंतजार में दंपति अपने फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर दिन गुजारने के लिए मजबूर हैं. जिन लोगों को अपने घर के ड्राइंग रूम में होना चाहिए था वो यहां सीढ़ियों पर अपना दिन काट रहे हैं.

मकान मालिक ने लगाए ये आरोप

मकान मालिक राखी गुप्ता ने कहा, ‘हम कहां जाए, हम कहां रहेंगे. हम बहुत दिन तक होटल में नहीं रह सकते. उन्होंने मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं. यह भी कहते हैं कि अपने बुढापे का ख्याल करो.’ लीज पीरियड 10 जून को खत्म हो चुका है. दंपति का दावा है कि पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं. 20 जुलाई से ये लोग मुंबई से दिल्ली आ चुके हैं. किराएदार लगातार मकान खाली करने की बात टालता रहा.

पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

आखिरकार किराएदार घर की चाभी देने से ही इनकार कर दिया है. मकान मालिकों के अनुसार, प्रीती गुप्ता नाम की किराएदार ब्रोकरेज का काम करती है. स्काई गार्डन सोसाइटी के लोग भी किराएदार की ऐसी हरकत से हैरान हैं. यहां पड़ोसी मानते हैं पुलिस और प्रशासन को मकान मालिकों की मदद करनी चाहिए, लेकिन हैरानी है कि अब तक मकान मालिकों अपना घर नहीं मिल पाया है.

Paying Guest


यहाँ पढ़े   : दूर से ही साप को सूंग लेता है ये सपेरा , मिंटो में कर लेता है नागराज को बस में

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago