petrol diesel prices
petrol diesel prices : पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों का विरोध करने एवं डॉ. बी आर आंबेडकर की जयंती के मौके पर गुरुवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक स्थानीय संगठन ने 500 व्यक्तियों को एक रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेचा. हर ग्राहक को बस एक लीटर पेट्रोल दिया गया. उसके बाद भी पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था. यह कार्यक्रम ‘डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स एंड यूथ पैंथर्स’ ने आयोजित किया था.
संगठन की प्रदेश इकाई के नेता महेश सर्वगौडा ने कहा, ‘‘महंगाई तेजी से बढ़ी है. नरेंद्र मोदी सरकार में पेट्रोल का दाम 120 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसलिए लोगों को राहत प्रदान करने एवं डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए एक रुपये की दर पर पेट्रोल बेचने का फैसला किया.” उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमारे जैसा छोटा संगठन 500 लोगों को राहत दे सकती है तो सरकार को भी राहत प्रदान करना चाहिए.”
यहाँ पढ़े:Self aware : निगोहां में पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…