Self aware
Self aware : मोहनलालगंज। हर महिला को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होते हुए कुछ चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा महिलाओं के हित के लिए कई हेल्पलाइन नंबर 1090, 112,1076 जारी किए हैं। इन नंबरों को अपने फोन में सेव कर खुद को सुरक्षित रखने का तोहफा दें।
लखनऊ ग्रामीण की निगोहाॅ पुलिस द्वारा आयोजित किये जाने वाले मिशन शक्ति कार्यक्रमों से महिलाओं के जीवन में लगातार बदलाव आ रहे हैं। सोमवार को निगोहां के दखिना-शेखपुर गांव में पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओ को जागरूक किया गया। (Self aware) प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र प्रताप सिहं,उपनिरीक्षक रामसमुझ यादव,महिला उपनिरीक्षक स्वाति चौधरी व पुलिस टीम ने महिलाओं तथा बालिकाओं को पुलिस के डर से दूर करने हेतु पुलिस मित्र के रुप में जागरूक कर अपराधों के बारे में बताया तथा सुरक्षा उपचारों के बारे में जागरूक किया।
महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम तथा ठगी के संबंध में विस्तृत चर्चा कर उनके कानूनी अधिकारों व बचने के उपायों से अवगत कराया गया।उपनिरीक्षक स्वाति चौधरी ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओ को थाने में स्थित हेल्प डेस्क तथा जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090 ,1098 ,181 ,1930, 1076 ,112 की जानकारी दी गई और मिशन शक्ति को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस मौके पर प्रधान राज कुमारी,सुमन द्विवेदी,रजनी त्रिवेदी समेत काफी सख्या में महिलाये मौजूद रही।
यहाँ पढ़े:Shri ram katha : एक बार चुनि कुसुम सुहाए, निज कर भूषन राम बनाए…..
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…