Road safety: लखनऊ-चौक स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में यातायात और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी सुबोध जायसवाल शामिल हुए।
एसीपी सुबोध जायसवाल ने कहा कि ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर छात्राओं के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पर चलने वाले व्यक्ति के लिए एक छोटी सी लापरवाही मौत का कारण बन जाती है।
दो पहिया वाहन पर हेलमेट जरूर लगाएं
दो पहिया वाहन पर हेलमेट का उपयोग बेहद आवश्यक है। जब भी कोई हादसा होता है तो सबसे पहले सिर में चोट आती है। अक्सर हेड इंजरी मौत का कारण बनता है। वहीं अगर चार पहिया चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं तो हादसे उन्हें काफी सुरक्षा मिलती है।
बिना लाइसेंस नहीं चलाएं गाड़ी
विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए आवश्यक है कि जब तक लाइसेंस न बन जाए वाहन ना चलाएं। नियमों के अनुसार ही वाहन चलाएं। हमारे जीवन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ही नियम बनाए गए हैं। आज बड़ी संख्या में युवा सड़क हादसे में अपना बहुत कुछ गंवा बैठते हैं। हमारे छात्रों के लिए सबसे आवश्यक है अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना अनावश्यक स्टंट करना इन सब से दूर रहे।
जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य की छात्राओं को नियमों के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कई बार यातायात नियमों की सही जानकारी न होने कारण उल्लंघन कर बैठते हैं। कार्यक्रम में छात्रों को दी जाने वाली जानकारी इन्हें पूरे जीवन याद रहेगा। ये हमारी जिम्मेदारी है कि जागरूकता का संदेश समाज में जन-जन तक पहुंचाएं।
Road safety
यह भी पढ़े: लखनऊ में घना कोहरा, कई उड़ानें प्रभावित
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…