उत्तर प्रदेश

तेल चोरों को पकड़ने के दौरान आरपीएफ जवान की मृत्यु

RPF : देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के तेल टैंकर से तेल चोरी कर रहे चोरों को पकड़ने के दौरान हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) के एक जवान की रविवार को मौत हो गई।

देवरिया रेलवे स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक मनभरन ने यहां बताया कि देवरिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात सुधीर कुमार सिंह की ड्यूटी बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर लगी थी। इसी रेलवे स्टेशन पर तेल से भरी एक मालगाड़ी खड़ी थी और इसे बैतालपुर तेल डिपो के अन्दर जाना था, इसी बीच कुछ अज्ञात चोर रेल तेल टैंकर के ऊपर चढ़कर टैंकर का ढक्कन खोल कर पाइप से तेल निकालने लगे।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब आरपीएफ जवान सुधीर कुमार सिंह तेल टैंकर के पास पहुंचे तो चोर तेल निकालने वाले पाइप को छोड़कर कर भागने लगे। सुधीर कुमार सिंह तेल की पाइप को नीचे से ही खींच कर निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जब पाइप नहीं निकला तो वह तेल टैंकर पर चढ़कर उसे निकालने का प्रयास करने लगे। इस दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज ओएचई बिजली के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत जवान वाराणसी जनपद के मूल निवासी थे। पुलिस शव का यहां पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच कर रही है।


यहाँ पढ़े : विरासत में सत्ता मिल सकती है मगर बुद्धि नहीं: योगी

इ-पेपर :Divya Sandesh

 

NDS Desk

Share
Published by
NDS Desk
Tags: RPFRPF jawan

Recent Posts

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

19 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

20 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

22 hours ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

22 hours ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

22 hours ago

एकेटीयू का 24वां दीक्षांत समारोह आज: 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री, 83 मेधावियों को 84 पदक

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…

5 days ago