Russia
Russia : मास्को, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में रूस का सैन्य ध्यान अब डोनबास क्षेत्र में पूर्व तक “सीमित” नहीं है। बीबीसी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। बीबीसी के मुताबिक श्री लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों की आपूर्ति करने के बाद मास्को की रणनीति बदल गई है। उन्होंने समझाया कि रूस को अब अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेनी सेना को अग्रिम पंक्ति से हटाना होगा।
वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन को रूसी सैनिकों को पीछे हटाने के लिए चार और हिमर उन्नत रॉकेट सिस्टम प्राप्त दिए जाएंगे, जिसके बाद इन की कुल संख्या 16 हो जाएगी।
यहाँ पढ़े : President Election : राष्ट्रपति चुनाव की मतपेटियां दिल्ली पहुंचनी शुरू हुईं
इस बीच यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना ज़ेलेंस्का ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए रूसी सेना से लड़ने के लिए और अधिक वायु रक्षा प्रणालियों की मांग की। उल्लेखनीय है कि आक्रमण के पांच महीने बाद, रूस ने यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया है, लेकिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के अपने मूल उद्देश्य में को पूरा करने में अभी भी विफल रहा है।
Russia
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…