sawan 2022
Sawan 2022 : भगवान शिवजी का प्रिय माह सावन या श्रावण की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो चुकी है जोकि 12 अगस्त तक रहेगी। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
इस पूरे माह शिवजी को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि जैसी प्रिय चीजें अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। लेकिन सिर्फ सावन माह में शिवजी की पूजा-पाठ करने के साथ ही उनकी प्रिय चीजों की खरीदारी से भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानते हैं सावन माह में डमरू और रुद्राक्ष सहित किन चीजों को खरीदना होता है शुभ।
यहाँ पढ़े : President Election : राष्ट्रपति चुनाव की मतपेटियां दिल्ली पहुंचनी शुरू हुईं
सावन माह में घर लाएं भगवान शिवजी से जुड़े ये 5 शुभ चीजें
डमरू
डमरू को संगीत व प्रसन्नता का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि डमरू से ही सात सुरों की उत्पत्ति हुई है। भगवान शिव के हाथ में हमेश ही डमरू होता है। सावन के महीने में इस आप डमरू खरीद लाएं और इससे शिवजी की पूजा के समय बजाएं। ऐसा करना शुभ फलदाई होता है।
त्रिशूल
सावन माह में त्रिशूल की खरीदारी को भी बेहद शुभ माना गया है। त्रिशूल भगवान शिवजी का अस्त्र है, इसलिए सावन के महीने में आप चांदी या तांबे की त्रिशूल खरीद सकते हैं। त्रिशूल खरीदने के बाद उसकी पूजा करें। इससे घर पर सुख-समृद्धि बढ़ती है।
यहाँ पढ़े : Russia : डोनबास तक ही सीमित नहीं है रूस का सैन्य अभियानः लावरोव
रुद्राक्ष
हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बेहद ही पवित्र माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिवजी के आंसुओं से हुई है। इसलिए रुद्राक्ष भगवान शिव को अतिप्रिय है। सावन महीने में रुद्राक्ष खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है।
भस्म
भगवान शिव को अघोरी माना गया है। अन्य दोवी-देवताओं को पूजा में पकवान, आभूषण और वस्त्र आदि चढ़ाए जाते हैं। वहीं भगवान शिव को भस्म प्रिय है। भस्म को भगवान शिव का श्रृंगार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भस्म घर पर लाने से और उसे शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष फल प्राप्ति होती है।
गंगाजल
भगवान शिवजी की जटाओं में मां गंगा समाई है। गंगाजल भगवान शिव को प्रिय होता है और इससे उनका अभिषेक किया जाता है। सावन के मौके पर कांवड़िये पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरकर पैदल यात्रा करते हैं और इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। इसलिए सावन के इस पवित्र महीने में घर में गंगाजल लाना और उसे शिवलिंग पर चढ़ना बेहद ही शुभ फलदाई है।
Sawan 2022
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…