Shivraj singh chauhan
Shivraj singh chauhan : भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माता-पिता की सेवा करें और अपनी जिंदगी में अच्छा कार्य करें।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने कल यहां ओल्ड अशोका गार्डन वार्ड नंबर 69 में कैलाश प्रसून सारंग स्मृति डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर में नागरिकों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांचे उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन भोपाल के लिए बड़ा दिन है। स्व. कैलाश सारंग हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उनकी स्मृति में जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। पावन कार्यों से उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाये हुए हैं। श्री चौहान ने कहा कि अशोका गार्डन क्षेत्र में कोई भी बुजुर्ग बेसहारा नहीं रहेगा, इसका भी श्री सारंग ने दृढ़ संकल्प किया है। अशोका गार्डन क्षेत्र के लोग यह संकल्प लें कि हम इंदौर से स्वच्छता के मामले में पीछे नहीं रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से जन्म-दिन, माता-पिता की स्मृति पर पौधे लगाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा अनाथ नहीं रहे और सड़क पर भीख मांगता हुआ नहीं दिखे, इसकी व्यवस्था हम करेंगे। दूसरों के लिए करने में ही जिंदगी का असली आनंद है। आज श्री सारंग के जन्म-दिन पर यह प्रण हम सभी को लेना चाहिए। अच्छा काम कर अपने जीवन को सार्थक करें।
श्री चौहान अशोका गार्डन में स्व. श्री कैलाश सारंग की स्मृति में हुई भजन संध्या में शामिल हुए और चंडीगढ़ के भजन गायक कन्हैया मित्तल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लेखक नीरज शर्मा द्वारा लिखी गई ‘बाबूजी और मेरी कविताएँ’ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मातृ-पितृ भक्ति अभियान का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री खाटू श्याम महाराज की आरती में भी शामिल हुए।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने कहा कि किसी भी परिवार में माता-पिता का साया बहुत बड़ा होता है। मैंने पिताजी के संस्कारों को जीवन में उतार लिया है। उन्होंने मुझे सदमार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाया। वे जिंदगी के आखरी क्षण तक समाज की सेवा में लगे रहे। उन्होंने कहा कि कैलाश प्रसून सारंग की स्मृति में जनसेवा का कार्य करता रहूँगा। आज हम मातृ-पितृ शक्ति अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। मेरे पिताजी के जाने से जिंदगी खाली हो गई है। उनकी याद को चिरस्थाई रखने का हमेशा प्रयास करूँगा। पी मुरलीधर राव ने कहा कि स्व. श्री कैलाश सारंग का जीवन हमेशा जनसेवा में जुड़ा रहा। उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने में मंत्री विश्वास सारंग लगे हुए हैं।
Shivraj singh chauhan
यहाँ पढ़े:World Food Safety Day : जानिए कब हुए इस दिन को मानने की शुरुआत और महत्व
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…