shrinagar
Shrinagar : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिला में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है और सुरक्षा बलों के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के साया समूह के तीन आतंकवादियों को घेर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों से घेरे में फंसे आतंकवादियों में से एक लतीफ राथर है, जिस पर कश्मीरी पंडित राहुल भट और महिला कलाकार अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं के आरोप हैं।
मुठभेड़ बुधवार तड़के बडगाम के वाटरहेल इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को उद्धृत करते हुए पुलिस ने ट्वीट किया, “आतंकवादी लतीफ राथर सहित आतंकी संगठन लश्कर (टीआरएफ) के तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। आतंकवादी लतीफ राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल रहा है।”
Shrinagar
यहाँ पढ़े : जौनपुर : सिपाही हत्याकांड में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को उम्र कैद की सजा
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…