उत्तर प्रदेश

परोपकार से मनुष्य के जीवन मे सुख की अनुभूती प्राप्त होती है: एसडीएम

हिंयुवा ने असहाय व निराश्रित 500 लोगों को वितरण किया कंबल

Social Unity: फखरपुर, बहराइच। क्षेत्र के चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज परिसर में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से खिचड़ी भोज व कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप मे एसडीएम पंकज दिक्षित व विशिष्ट अतिथि जिला संघ चालक कृष्णानंद शुक्ल रहे। सामूहिक खिचड़ी भोज के बाद लगभग पांच सौ गरीबों व निराश्रितों को कंबल भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संघ चालक कृष्णानंद ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य गरीबों व वंचितों की मदद करना है।समरसता भोज से भेदभाव खत्म होते है। जब धरती पर समाज विकसित नही हुआ था तब भी सनातन धर्म था। प्राकृतिक समाज का कल्याण करता है। एसडीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता का संदेश देता है।

इस प्रकार के आयोजन समाज में भेदभाव को दूर करते हैं। क्षेत्राधिकारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम गरीबों को संबल प्रदान करता है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम सामाजिक एकता अखंडता का संदेश देते हैं ऐसे कार्यक्रम होना चाहिए। प्रधानाचार्य वृजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मनुष्य वही है जो दूसरे के लिए काम आवे तथा उनकी भलाई करें।

परोपकार वह गुण है जिससे मनुष्य के जीवन में सुख की अनुभूत प्राप्त होती है। जब छेत्र का विकास होता है तो देश में खुशहाली आती है। कार्यकर्म का संचालन अभयराज सिंह ने किया। इस अवसर पर इंद्रबहादुुर सिंह,सुभाष दीक्षित, मुकेश पाठक, प्रधानाचार्य वृजेन्द्र शर्मा, राजमणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र शुक्ल, संजय गुप्ता, कमलेेश वर्मा, राहुल गौढ आदि मौजूद रहे।

Social Unity


यहाँ पढ़े : गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाई राम धुन

इ-पेपर : Divya Sandesh

NDS Desk

Recent Posts

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

19 hours ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

21 hours ago

ICICI Direct : बाजार में तेजी के संकेत, ICICI Direct ने इन सेक्टरों पर जताया भरोसा!

ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…

22 hours ago

Nissan Tekton Launch in India: 10.49 लाख में लॉन्च हुई नई SUV, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी!

  Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…

22 hours ago

IPO GMP Today: जानिए IC Electricals, Kusumgar, SBI Funds Management और Laser Power IPO का पूरा अपडेट!

IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…

23 hours ago

एकेटीयू का 24वां दीक्षांत समारोह आज: 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री, 83 मेधावियों को 84 पदक

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…

5 days ago