TAI CHI: The Dragon Academy of Martial Arts will celebrate World Tai Chi Day tomorrow at various locations across the capital. On this occasion, practitioners of Tai Chi from all categories
TAI CHI: लखनऊ। ड्रैगन अकैडमी आफ मार्शल आर्ट्स राजधानी के विभिन्न स्थानों पर कल विश्व ताइची दिवस को मनाएगी। इस मौके पर ताइची के हर वर्ग के खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कुंग फू संगठन के सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विश्व ताइची फेडरेशन के द्वारा मनाया जाने वाला यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो दुनिया भर में लोगों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक अप्रैल महीने के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है। जिसे इस वर्ष 25 अप्रैल को कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा उत्तर प्रदेश कुंग फू संगठन के द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में सदस्य इकाइयों के द्वारा मनाया जाएगा जिसमें उन्हें ताइची के प्रशिक्षकों के द्वारा आत्मरक्षा के आध्यात्मिक रूपों की बेहतर समझ के साथ-साथ चिकित्सा और रोगों के हितार्थ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाने के लिए सरल तकनीक के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा यह सांस लेने की विशेष तकनीकों, धीमी गतिविधियों और ध्यान का समन्वय है, इसका उद्देश्य शरीर की जीवन शक्ति यानी ‘ची’ को संतुलित करना है।
इस दिवस की शुरुआत 1999 में हुई थी और आज यह 80 से अधिक देशों में फैल चुका है। इसकी अनूठी विशेषता यह है कि यह दुनिया भर में स्थानीय समय के अनुसार प्रत्येक देश में सुबह 10 बजे शुरू होता है। न्यूजीलैंड से शुरू होकर यह लहर पूरे एशिया, यूरोप और अमेरिका तक पहुँचती है, जिससे दुनिया भर में सकारात्मक ऊर्जा का एक निरंतर प्रवाह बनता है। ताइची का अभ्यास करने से चिंता में कमी, रक्तचाप में कमी और बेहतर संतुलन का प्रबंध शामिल है इसको किए जाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह वरिष्ठ नागरिकों के संतुलन को सुधारने हेतु अत्यधिक लाभदायक है, इन प्राचीन कलाओं के नियमित अभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है: इसका निरंतर अभ्यास करने से तनाव में कमी आती है क्योंकि इसका निरंतर अभ्यास कॉर्टिसोल के स्तर को घटकर मन को शांति प्रदान करता है ,जब हम नियमित व्यायाम करते हैं
तो धीमी स्वास्थ्य व्यायाम के माध्यम से शरीर का एनर्जी सिस्टम संतुलित होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है इसकी व्यायाम से हमारा शारीरिक संतुलन बेहतर होता है लचीलापन बढ़ता है जिससे वरिष्ठ नागरिक लोगों को दैनिक जीवन में काम करते समय चोट लगने की संभावना कम होती है और उनमें एकाग्रता की वृद्धि होती है जिससे मस्तिष्क के काम कार्य क्षमता और फोकस में बढ़ोतरी होती है। इस अवसर पर स्थानीय ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के इन यंग हाल में प्रात 7:00 बजे से 9:00 बजे तक ताइची के सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें ताइची के राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री कृष्ण कुमार के द्वारा सांसों के प्रबंधन , श्री अभिषेक कुमार के द्वारा ताइची वॉक, श्री शोभित श्रीवास्तव के द्वारा ताइची क्लाउड हैंड, अंतर्राष्ट्रीय ताइची प्रशिक्षक कुमारी खुशी के द्वारा व्याख्यान देते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
TAI CHI
यह भी पढ़ें: UP Bureaucracy: धूमिल होता यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का सपना!
इ-पेपर: Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…