अन्तर्राष्ट्रीय

ताइवान के आसपास समुद्र में सैन्य अभ्यास की तैयारी में चीन

Taiwan News : बीजिंग। चीन ताइवान के आसपास के समुद्र में सैन्य अभ्यास की तैयारी में जुटा है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान की संक्षिप्त लेकिन विवादास्पद यात्रा के बाद बुधवार को यहां से रवाना हो गयी। इससे पहले चीन ने सुश्री पेलोसी को ताइवान की यात्रा न करने की सलाह दी थी।

चीन ने ताइवान के आसपास के समुद्र में गुरुवार से पांच दिनों के सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। चीन ने कहा है कि यह अभ्यास दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त जलमार्गों में होगा और इसमें “लंबी दूरी तक गोला बारूद की शूटिंग” शामिल होगी।
अमेरिका पर तथाकथित लोकतंत्र की आड़ में चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चेतावनी दी है कि आग से खेलने वालों का अच्छा अंत नहीं होगा और चीन को ठेस पहुंचाने वालों को दंडित किया जायेगा।

सुश्री पेलोसी ने अपनी ताइवान यात्रा के बाद एक बयान में कहा है कि चीन दुनिया के नेताओं या किसी को भी अपने समृद्ध लोकतंत्र का सम्मान करने तथा अपनी कई सफलताओं को उजागर करने और निरंतर सहयोग के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए ताइवान की यात्रा करने पर रोक नहीं लगा सकता। इस बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 27 चीनी युद्धक विमान पहले ही उसके वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ताइवान ने जहाजों को अभ्यास से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोजने के लिए कहा है और वैकल्पिक विमानन मार्ग खोजने के लिए पड़ोसी जापान और फिलीपींस के साथ बातचीत कर रहा है। ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि उनका देश “जानबूझकर बढ़े हुए सैन्य खतरों” का सामना कर रहा है।

Taiwan News 


यहाँ पढ़े  : महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी 1932 नए केसेस , सात मरीजों की मौत

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com 

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 month ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

1 month ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 months ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 months ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 months ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 months ago