Tamil Nadu News
Tamil Nadu News : नामक्कल (तमिलनाडु),एजेंसी। तमिलनाडु के नामक्कल जिले के एक घर में कथित तौर पर पटाखे रखे हुए विस्फोट में एक पटाखा दुकान के मालिक और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी और इतने ही लोग घायल हो गये।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि तड़के करीब चार बजे अचानक हुए इस विस्फोट से मोहनूर इलाके में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के कुछ अन्य लोग घायल हो गये। करीब दो घंटे तक दमकल की गाडिय़ों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
उन्होंने आगे कहा, ‘यह स्पष्ट नहीं है कि लाइसेंस धारक थिल्लई कुमार (37) ने अपने घर में पटाखों का स्टॉक क्यों किया था। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। थिल्लई कुमार, उनकी मां सेल्वी (57) और पत्नी प्रिया (27) की मौके पर ही मौत हो गई।’
कुमार की चार साल की बेटी हालांकि बाल-बाल बच गई। अधिकारी ने कहा कि उनकी पड़ोसी, एक 70 वर्षीय महिला की भी विस्फोट के प्रभाव से मौत हो गई।
विस्फोट या घरों को हुए नुकसान के कारण जलने या घायल होने वाले चार लोगों को इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Tamil Nadu News)
Read more : ऋषभ पंत जलती कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले
E-paper : Divyasandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…