उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के साथ तीन उप मुख्यमंत्री तथा 20-28 कैबिनेट मंत्री ले सकते हैं शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सत्ता की वापसी का रिकार्ड बनाने वाली भाजपा की सरकार बनने की औपचारिकता ही शेष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिन के दिल्ली दौरे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भेंट के बाद मंत्रिमंडल के गठन की घोषणा ही बाकी है। दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा, भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह तथा बीएल संतोष के साथ बैठक के बाद काफी कुछ तय हो चुका है।

उत्तर प्रदेश की नई सरकार के गठन की तारीख तथा मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नाम की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। माना जा रहा है कि इस बार तीन उप मुख्यमंत्री भी पद की शपथ लेंगे। दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा को संगठन के काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। तीन उप मुख्यमंत्री बनाने का मकसद जातीय तथा क्षेत्रीय समीकरण साधने की कवायद है। अब तो मिशन 2024 को लेकर बेहद गंभीर भाजपा उत्तर प्रदेश में तीन डिप्टी सीएम बनाकर बड़ा लक्ष्य साधने के प्रयास में है।

उत्‍तर प्रदेश में डेढ़ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को होगा फायदा।

माना जा रहा है कि सीएम तथा तीन डिप्टी सीएम सहित कुल 62 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें 28-30 कैबिनेट मंत्री होंगे। 11-12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 23-24 राज्य मंत्री शपथ लेंगे। आगरा ग्रामीण से विधायक बनीं पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी है। इसके साथ ही एके शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022: अजय मिश्रा उर्फ टेनी

मंत्रिमंडल में सुरेश कुमार खन्ना के साथ सतीश माहाना, ब्रजेश पाठक, जितिन प्रसाद, सूर्य प्रताप शाही, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, श्रीकांत शर्मा, आशुतोष टंडन गोपाल जी, अनिल राजभर, संदीप सिंह तथा मोहसिन रजा का मंत्री बनना तय है। इनके साथ ही अपना दल तथा निषाद पार्टी के भी दो-दो विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, पंकज सिंह रामपाल वर्मा, अदिति सिंह तथा राजेश्वर सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्री रहे डाक्टर महेन्द्र सिंह को संगठन में वापस भेजने की तैयारी है।

NDS Desk

Recent Posts

IND vs ENG 5th T20I: आज होगा सीरीज का आखिरी मुकाबला

IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…

1 hour ago

PM Kisan Yojana : किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000? जानिए 24वीं किस्त का पूरा अपडेट!

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…

2 hours ago

2027 Honda Jazz हुई लॉन्च, नया RS वेरिएंट और Hybrid टेक्नोलॉजी बनी सबसे बड़ा आकर्षण

Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…

3 hours ago

Cancer: कैंसर के मरीज क्यों बढ़ रहे हैं? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के तरीके!

Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…

4 hours ago

Free Games to Claim This Month (July 2026): Don’t Miss These Limited-Time Offers

If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…

1 day ago

Dhamaal 4 Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!

  कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…

1 day ago