ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

‘ट्रंप की बीवी ने मानी नहीं PM मोदी की बात…’, कुरुक्षेत्र में आखिर ऐसा क्यों बोले केजरीवाल?

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक तथा दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) रविवार को हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) पहुंचे हैं, जहां उन्होंने एक रैली की संबोधित किया। अपने संबोधन के चलते केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में रामचन्द्र जी ने रावण का घमंड तोड़ा था… द्वापरयुग में “कृष्ण जी” ने “कंस” का घमंड तोड़ा था… कलयुग में “किसानों” ने “भाजपाइयों” का घमंड तोड़ा है… भारतीय जनता पार्टी के पास काम बताने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब से चला तूफान अब हरियाणा में आना वाला है।

भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी Melania Trump के साथ भारत आए तो उनकी पत्नी मोदी जी से बोली मैं तो केजरीवाल के स्कूल देखूंगी, मोदी जी ने खूब समझाया कि बीजेपी के स्कूलों को दिखा देंगे, लेकिन नहीं मानी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं जिनका भविष्य पहले अंधकार में था। ऐसे ही हरियाणा में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। दिल्ली में हमने विद्यालयों को जैसे बदला है, वैसे ही हरियाणा में बदलना चाहते है। दिल्ली के विद्यालय के बच्चे आज कमाल कर रहे हैं। मैं हवा में बातें नहीं करता हूं। एक मौका दे दीजिए हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों को बदल कर दिखा दूंगा।

वही खट्टर सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में सारे पेपर लीक हो जाते हैं। खट्टर साहब, आपसे 1 पेपर नहीं कराए जाते, सरकार क्या चलाओगे? गुजरात, हिमाचल में भी सारे पेपर लीक हो रहे हैं। Guinness Book में सबसे अधिक पेपर लीक करने वाली पार्टी में भारतीय जनता पार्टी का नाम लिखा जा रहा है। आगे केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 7 वर्षों में 12 लाख नौकरियां दी हैं। अगले 5 वर्षों में 20 लाख नौकरी देने का प्लान है। खट्टर साहब ने हरियाणा में कितनी नौकरियां दी? ये नौकरी नहीं देंगे। ये आपके बच्चों को गुंडई तथा दंगा करना सिखाएंगे एवं अपने बच्चों को पढ़ने विदेश भेजेंगे।

Read E-Paper : Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button