Uber
नयी दिल्ली। Uber अमेरिकी कैब कंपनी उबर ने भारत में चालकों की संख्या चौगुनी करने की योजना बनायी है। उबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दारा खोस्रोशाही ने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक में कहा कि मोबिलिटी सेवा प्रदाता कंपनी भारत में अपने चालकों की संख्या चौगुना करने के लिए आश्वस्त है।
कंपनी ने बताया कि भारत में चालकों की संख्या 20 लाख तक की जायेगी। अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर पहुंची वित्त मंत्री ने भारत में Uber के इस प्रस्ताव पर सहमति जतायी है और कहा कि प्रौद्योगिकी एक ऐसा माध्यम है, जो परिवहन क्षेत्रों के साथ-साथ कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद श्री खोस्रोशाही ने कहा कि जैसे-जैसे बाजार फिर से खुल रहा है, चार पहिया, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसका कारोबार काफी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उबर के प्लेटफॉर्म पर पांच लाख से अधिक चालक कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”हम अति उत्साहित हैं। साथ ही हमारे 2,000 से अधिक इंजीनियर भारत में उत्पाद बना रहे हैं, जिसका उपयोग हम पूरी दुनिया में कर रहे हैं।” श्री खोस्रोशाही ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है और कंपनी जल्द से जल्द भर्ती कर रहे हैं।
E-paper:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…