UP News: लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बहराइच और हाथरस के SP बदले गए हैं। इसके साथ ही लखनऊ के तीन पुलिस उपायुक्तों (DCP) को भी नई तैनाती दी गई है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) कानून-व्यवस्था अमिताभ यश द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जौनपुर के SP डॉ. अजय पाल को प्रयागराज का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अंबेडकरनगर के SP डॉ. कौस्तुभ अब जौनपुर के SP होंगे, जबकि कासगंज की SP अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का SP बनाया गया है। कानपुर नगर की DCP अंकिता शर्मा अब कासगंज की नई SP होंगी।
अमेठी के SP डॉ. अनूप कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी का सेनानायक नियुक्त किया गया है, वहीं बलिया के SP विक्रांत वीर को देवरिया का SP बनाया गया है। बाराबंकी से चिरंजीव नाथ सिन्हा अब हाथरस के SP का कार्यभार संभालेंगे। सिद्धार्थनगर की SP प्राची सिंह को 32वीं वाहिनी PAC का सेनानायक बनाया गया है। प्रतिनियुक्ति से लौटे डॉ. अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का SP नियुक्त किया गया है। देवरिया के SP संकल्प शर्मा को लखनऊ का DCP बनाया गया है, जबकि बहराइच की SP वृंदा शुक्ला को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की SP बनाया गया है। हाथरस के SP निपुण अग्रवाल को भी लखनऊ में DCP के पद पर तैनाती दी गई है।
लखनऊ में तैनात DCP उत्तरी रामनयन सिंह को बहराइच का SP बनाया गया है, DCP दक्षिणी केशव कुमार अब अंबेडकरनगर के SP होंगे, और DCP पश्चिमी डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया का SP बनाया गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इन तबादलों से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े: Lucknow News: लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार!
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…