UP Weather: लखनऊ, उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं ने लखनऊ समेत पूरे मैदानी इलाकों में कंपकंपी छुड़ा दी है। बीते 24 घंटों में लखनऊ, बहराइच और शिमला का तापमान लगभग एक जैसा रहा। लखनऊ और बहराइच का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि शिमला का 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कानपुर में भी सर्दी का कहर जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस से सीधे 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, रात के समय हल्के बादलों के कारण तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई, लेकिन दिन में तेज हवाओं ने धूप का असर कम कर दिया।
तेज हवाओं से बढ़ी सर्दी
अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, तेज पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। रात के समय ये हवाएं तापमान को और नीचे ले जाती हैं, जबकि दिन में भी हवाएं चलने से धूप का असर कम हो जाता है। शुक्रवार को लखनऊ में हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इस वजह से धरती की सतह ठीक से गर्म नहीं हो पा रही है। अगर हवा की रफ्तार में कमी नहीं आई, तो तापमान और गिर सकता है।
रविवार से मिलेगी राहत
कंपकंपाने वाली सर्दी से अगले 24 घंटे के बाद मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से तेज पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
UP Weather
यह भी पढ़े: Lucknow News: लखनऊ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार!
इ-पेपर : Divya Sandesh
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…