पूर्वी हवाओं से यूपी में गर्मी में कमी! कुछ इलाकों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बूंदाबांदी संभव. आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर.
UP Weather: पिछले दो महीनों से झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेशवासियों को जून में थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में लगातार पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी और बादल देखे जा रहे हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इन जिलों में बूंदाबादी और तेज आंधी की वजह से दिन में अंधेरा छा सकता है।
इन जिलों में रहें सतर्क
लखनऊ मौसम केंद्र ने लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर और देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया, चुर्क, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर में आज भी गर्म मौसम रहने का पूर्वानुमान है। यहां अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अन्य जिलों जैसे उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, इटावा, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है और यहां बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।
धर्म नगरी अयोध्या में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। प्रयागराज में 45 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 32 डिग्री सेल्सियस और मथुरा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वाराणसी में अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
सावधानी जरूरी
यह मौसम विभाग का एक सामान्य पूर्वानुमान है, हो सकता है कि कुछ क्षेत्रों में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिले। लिहाजा, अपने क्षेत्र के लिए नवीनतम अपडेट के लिए स्थानीय मौसम विभाग से संपर्क करें या मौसम विभाग की वेबसाइट या ऐप देखें।
UP Weather
यह भी पढ़े: Petrol Diesal: यूपी में मामूली बढ़त के साथ पेट्रोल की कीमतें 95 रुपये के पार, डीजल हुआ सस्ता
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…