UP Weather: लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। पुरवाई हवाओं में नमी की मौजूदगी के कारण इन इलाकों में कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवाई हवाओं के प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों जैसे गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज आदि में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन इलाकों में सुबह कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर महीने के दौरान औसत मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। नवंबर में भी तटस्थ नीनो की स्थिति बनी रहने की संभावना है। नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता के कारण प्रदेश में अधिकतर जगहों पर सामान्य से कम या बिल्कुल बारिश न होने की संभावना है। इसके प्रभाव से नवंबर के पहले दो हफ्तों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
रविवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी यूपी के मेरठ में 14 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस और कानपुर व चुर्क दोनों जगहों पर 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
UP Weather
यह भी पढ़े: यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क बढ़ने की संभावना, जानिए नई दरें
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…