uttrakhand
Uttrakhand : उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी अपने ऊफान पर है. गुरुवार को हरिद्वार में गंगा नदी में तेज बहाव के चलते 7 कांवड़िए बह गए. जिसके बाद सेना और पुलिस के जवानों ने आनन-फानन में बचाव अभियान शुरू किया और उन्हें बचा लिया गया.
सभी कांवड़िए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं.उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश की वजह से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. साथ ही नदी का बहाव भी तेज हो गया है.
सावन का महीना चल रहा है, ऐसे में भगवान भोले नाथ को जल अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए Uttrakhand के हरिद्वार में पहुंच रहे हैं. इस बार प्रशासन ने ज्यादा सतर्कता बरती है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है, ताकि कोई अनहोनी न हो जाए.
जोनल मजिस्ट्रेट नरेश चौधरी ने बताया कि आर्मी की तैराक दल ने अब तक 18 कावड़ियों को बचाया है. हम घाटों पर लोगों से तेज प्रवाह में न जाने की अपील भी करते हैं. कल भी एक महिला तेज प्रवाह में बह गई थी जिनको बचाया गया. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
यहाँ पढ़े : योगी,अखिलेश,मायावती ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई
कैसे बचाए गए कांवड़िए?
गुरुवार को भी जब कांवड़िए गंगा नदी के तेज बहाव में बहे तब प्रशासन तुरंत हरकत में आया और उन्हें बचा लिया गया. दरअसल, ये सभी कांवड़िए गंगा नदी में नहाने के लिए उतरे थे, तभी नदी के तेज धारा में ये बह गए. इससे पहले बुधवार देर रात भी एक महिला को गंगा नदी में डूबने से बचाया गया था, जो कांवड़ लेकर यहां जल अर्पित करने के लिए आई थी.
कांवड़ियों को बचाने वाली 40वीं वाहिनी पीएसी के जवान नितेश नौटियाल ने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र से गंगाजल लेने हरिद्वार आए 7 कांवड़िए कांगड़ा घाट के पास गंगा स्नान कर रह थे कि इसी दौरान वे गंगा के तेज बहाव में बहने लगे.
बहता देख नदी में कूद पड़े जवान
कांवड़ियों को बहता देख घाट पर तैनात पीएसी के जवान तुरंत गंगा मे कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सकुशल बाहर निकल लाए. बचाए गए कांवड़ियों में झंडापुर साहिबाबाद के विशाल, अंकुर कश्यप, हिमांशु, कपिल, और सुमित शामिल है.
इससे पहले बुधवार देर रात गौ घाट के पास उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नुरुपुर गांव की रहने वाली रश्मि कश्यप नाम की महिला को जल पुलिस के जवानों ने डूबने से बचाया था. ये महिला भक्त भी यहां भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए आई थी.
Uttrakhand
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…