Draupadi Murmu
Draupadi Murmu : लखनऊ। देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य की अधिसंख्य राजनीतिक हस्तियों ने बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की हैं। श्री योगी ने गुरूवार को ट्वीट किया “ भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु एनडीए की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। आपकी विजय ‘नए भारत’ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ भाव की जीवंत तस्वीर है। भारत माता की जय।”
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया “ राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें।” बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया “ शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद।” उन्होने कहा “ देश में एसटी वर्ग की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के नाते बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनको अपना समर्थन व वोट दिया। अब सरकार संविधान की सही मंशा के हिसाब से उनके उत्तरदायित्वों को निभाने में उन्हें सहयोग करे ताकि जन अपेक्षा पूरी हो व देश का मान-सम्मान भरपूर बढ़े।”
यहाँ पढ़े : Indian Idol : इंडियन आइडल के ऑडिशंस पहुंचे लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मी जनजातीय गौरव एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतीक श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक जीवन के अनुभव का लाभ पूरे राष्ट्र को मिलेगा। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत की 15वीं व प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं। अपना दल (एस) अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन महिला सशक्तिकरण व लोकतंत्र को और सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वन संपदा के रक्षार्थ समर्पित आदिवासी समाज की बेटी को देश के शीर्षस्थ पद पर आसीन होना समस्त भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्र गौरव श्रीमती द्रोपदी को पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
उधर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर हर्षोल्लास के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जश्न मनाया और मिष्ठान खिलाकर लोगों को बधाईयां दी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मण आचार्य तथा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गोंड के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के राज्यमुख्यालय से लालबाग चौक तक ढोल-नगाडों के साथ लोगों को मिष्ठान खिलाते व बधाईयां देते हुए पहुंचे।
Draupadi Murmu
यहाँ पढ़े : Petrol pump accident : तेज रफ़्तार बस के ब्रेक फेल , पेट्रोल पंप में जा घुसी बस , देखे लाइव वीडियो
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…