Vande Bharat Train
Vande Bharat Train : अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बनी ‘वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन’ को गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और कालूपुर स्थित अहमदाबाद स्टेशन तक यात्रा भी की।
प्रधानमंत्री सुबह गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पहुंचे जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी ने स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत लगे हथकरघा एवं हस्तशिल्प स्टाल पर महिला उद्यमी से बात की। इसके बाद रेल मंत्री प्रधानमंत्री को वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर केबिन में लेकर गये और ट्रेन के संचालन संबंधी जानकारी दी। श्री मोदी ने गाड़ी के कोच में सीटिंग की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार इस्तेमाल हो रहे एयर सस्पेंशन को भी दिखाया।
इसके बाद श्री मोदी, श्री वैष्णव एवं अन्य मेहमानों ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन कुछ दूर चल कर रुकी और फिर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य महत्वपूर्ण अतिथि गाड़ी में सवार होकर अहमदाबाद स्टेशन तक गये। यह पहला मौका है जब श्री मोदी ने नये भारत की नयी पहचान के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली इस ट्रेन में यात्रा का अनुभव हासिल किया। यात्रा के दौरान श्री मोदी बहुत उत्साहित एवं प्रसन्नचित्त नज़र आये। इससे पहले उन्होंने पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 15 फरवरी 19 को किया था। लेकिन उसमें सवार होकर एक स्टेशन से दूसरे स्थान पर वह इससे पहले कभी नहीं गये हैं।
अहमदाबाद से यह ट्रेन दोपहर करीब दो बजे यह ट्रेन मुंबई के लिए रवाना होगी। वडोदरा और सूरत रुकते हुए यह गाड़ी करीब सात बजकर 35 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। मुंबई और गांधीनगर के बीच यह गाड़ी एक अक्टूबर से सामान्य यात्रियों के लिए चलने लगेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 519 किलोमीटर का यह सफर करीब साढ़े छह घंटे में तय करेगी।
रेल मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलने वाली यह 20901 डाउन गाड़ी मुंबई सेंट्रल स्टेशन से सुबह छह बज कर 10 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन 8:50 बजे सूरत पहुंचेगी और 8:53 बजे रवाना हो कर 10,20 बजे वडोदरा पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:25 बजे रवाना हो कर 11.35 बजे अहमदाबाद और 11.40 बजे रवाना हो कर 12.30 बजे गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में 20902 अप गाड़ी गांधीनगर कैपिटल से दोपहर में 02.05 बजे रवाना हो कर 02.45 बजे अहमदाबाद, पांच मिनट के ठहराव के बाद 04 बजे वडोदरा और फिर 05 मिनट के ठहराव के बाद शाम 5.40 बजे सूरत पहुंचेगी। सूरत से 5.43 बजे रवाना हो कर रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस प्रकार से यह गाड़ी डाउन दिशा में 06 घंटे 20 मिनट और अप दिशा में 06 घंटे 30 मिनट का समय लेगी। गाड़ी की औसत गति 87 से 89 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी जबकि अधिकतम गतिसीमा 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच रहेंगे। दोनों छोर पर ड्राइवर केबिन वाले सी-1 और सी-14 कोच में 44-44 सीटें, सामान्य चेयरकार में 78-78 सीटें और दो एग्जीक्यूटिव कोचों में 52-52 सीटें हैं। इस तरह से गाड़ी में कुल 1128 यात्री सवार हो सकते हैं। ट्रेन में एग्ज़ीक्यूटिव श्रेणी में किराया 955 रुपये से 2505 रुपये के बीच तथा एसी चेयरकार का किराया 515 रुपये से 950 रुपये के बीच होगा।
Vande Bharat Train
यहाँ पढ़े : राजनीतिक स्वार्थ व तुष्टीकरण की वजह से लगा पीएफआई पर प्रतिबंध : मायावती
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…