Vietjet Air Offer
Vietjet Air Offer : बढ़ती महंगाई के बीच अगर आप कहीं घूमने-फिरने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार एयर ऑफर है। जहां आप सिर्फ 26 रुपये में हवाई यात्रा का टिकट ले सकते हैं।
जी हां…आपको इस ऑफर को सुन कर विश्वास नहीं होगा लेकिन यह सच है। दरअसल, वियतनाम की एविएशन कंपनी वियतजेट (Vietjet) एक छप्परफाड़ ऑफर लेकर आई है। वियतजेट यह ऑफर चीनी वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाए जाने वाले डबल 7 फेस्टिवल के मौके पर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत ग्राहक मात्र 26 रुपये में हवाई सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। आइए जानते हैं ऑफर के बारे में विस्तार से…
वियतजेट गोल्डन वीक मना रहा है। इस मौके पर वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट ने 7,77,777 उड़ानों के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स पर छूट दे रही है। वियतजेट जुलाई में डबल 7/7 दिन के सम्मान में सिर्फ ₹26 में टिकट बुकिंग का मौका दे रही है। इस ऑफ़र के तहत घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए 7 जुलाई से 13 जुलाई, 2022 तक बुकिंग करा सकते हैं। उड़ान की अवधि 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च, 2023 तक की होगी। बता दें कि इसमें नेशनल हाॅलीडे शामिल नहीं हैं।
वियतजेट एयरलाइन के मुताबिक, इन टिकट्स की कीमत 7,700 वियतनामी डोंग (VND) से शुरू हैं। अगर भारतीय करेंसी से वियतनामी डोंग की तुलना करें तो एक वियतनामी डोंग यानी (VND) 0.0034 भारतीय रुपये के बराबर है। इस प्रकार 7,700 डोंग भारतीय मुद्रा में 26.08 रुपये होंगे।
वर्तमान में वियतजेट नई दिल्ली/मुंबई-हनोई और नई दिल्ली/मुंबई-हो ची मिन्ह सिटी सहित वियतनाम और भारत के बीच चार सेवाएं संचालित करती है। इस रूट पर हर सप्ताह तीन से चार फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी है। 29 अप्रैल को एयरलाइन ने कहा था कि दिल्ली-हनोई मार्ग और दिल्ली-हो ची मिन्ह सिटी मार्ग पर उड़ानें 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को फिर से शुरू होंगी। कंपनी ने क्रमशः 3 जून और 4 जून से मुंबई-हनोई मार्ग और मुंबई-हो ची मिन्ह सिटी मार्ग पर नई उड़ानों की घोषणा की।
आपको बता दें कि आप इन टिकटों को वियतजेट की वेबसाइट www.vietjetair.com पर जाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा वियतजेट एयर के मोबाइल एप्स अथवा बेसबुक के बुकिंग सेक्शन (www.facebook.com/vietjetvietnam) पर जाकर भी टिकट्स खरीदा जा सकता है।
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…