Yamuna: लखनऊ, 05 सितंबर उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी है क्योंकि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। इसका नतीजा यह है कि राज्य में बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इनमें से अधिकांश जिले यमुना नदी के किनारे स्थित हैं, जिसका जलस्तर पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, जहाँ बाढ़ का खतरा सबसे ज्यादा है, राहत और बचाव दल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
बाढ़ से प्रभावित जिले और बचाव कार्य
राज्य में जिन 28 बाढ़ प्रभावित जिलों की पहचान की गई है, उनमें आगरा, अलीगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर देहात, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं।
इनमें से कुछ जिले जैसे आगरा, अलीगढ़, बाराबंकी, बस्ती, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, हरदोई, कन्नौज, मथुरा, पीलीभीत, सहारनपुर, संत कबीर नगर और सीतापुर में लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।अधिकारियों के अनुसार, इस बाढ़ से कुल 889 गाँव प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए, राज्य सरकार ने 319 बाढ़ आश्रय स्थलों की व्यवस्था की है जहाँ अब तक 5,453 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है। सरकार प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी ला रही है ताकि लोगों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।
Yamuna
यह भी पढ़े: Lucknow bus fire: लखनऊ में बड़ा हादसा टला, दिल्ली जा रही बस में लगी आग
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…