YAS Department
YAS Department : लखनऊ। युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का सोमवार नई जेल रोड स्थित परिवर्तन कॉलेज के मैदान में आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन गोसाईंगंज के ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा ने किया। ब्लाक प्रमुख ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नशा न करने की शपथ भी दिलाई।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, गोसाईगंज स्वाती सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, इस दौरान उहोंने बताया कि इस प्रतियोगिता उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों में भाग लेने के सुअवसर दिलाना और उनकी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करना है, ग्रामीण युवाओं के बीच खेल संस्कृति और खेल भावना को प्रोत्साहित करना।
सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार ने बताया कि ऐसे खेलों से युवाओं के बीच स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ दिमाग का प्रचार होता है सभी युवाओं को इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे खिलाड़ियों को आगे विकसित करने के लिए चयनित किया जा सकें।
प्रतियोगिता के विभिन्न विधाओं जैसे कब्बड्डी, वॉलीबॉल,एथेलेटिक्स, इत्यादि में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे कबड्डी पुरुष में भमरौली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कबड्डी महिला में भट्टी बरकत नगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में अमित, 200 मीटर की दौड़ में अभिषेक निर्मल,800 मीटर की दौड़ में अमित कुमार एवम् लंबी कूद में अमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में महिमा तथा 800 मीटर दौड़ में सुनीता पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गोला फेंक मे अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता, नवीन कुमार, द्वारा प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया और उनका मनोबल बढ़ाया।
यहाँ पढ़े : युवा कल्याण विभाग ने खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का किया आयोजन
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…