Yogi news
Yogi news : लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव रामगोपाल यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर राज्य के तमाम जिलाें में मुसलमानों और पिछड़े वर्ग के नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किये जाने की शिकायत की है।
यादव ने योगी से इन समुदायों के लोगों का उत्पीड़न बंद कर फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की। सपा की ओर से ट्वीट कर योगी से यादव की मुलाकात की जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है, “आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ में मुलाक़ात की। प्रदेश भर में पिछड़ों और मुसलमानों पर एकतरफा फ़र्ज़ी मुकदमें दर्ज कर उनके उत्पीड़न के संदर्भ में की बात। फ़र्ज़ी मुकदमों को वापस ले सरकार।”
गौरतलब है कि सपा, विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) की जीत के बाद योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पिछले चार महीनों में उसके पार्टी नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाये जाने का लगातार आरोप लगा रही है।
Yogi news Yogi news
यहाँ पढ़े : जनता को मिली राहत , काम हुए सिलेंडर के दाम , जानिए कितना काम हुआ दाम
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…