Yogi
Yogi : प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार में कोई माफियागिरी नहीं चला सकता। योगी सरकार में कोई सांप फन उठाने की कोशिश करेगा तो उसे कुचल दिया जाएगा।
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार को हुई हत्या के बाद योगी सरकार की तरफ से रविवार को उसके परिवार को ढाढस बंधाने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह उमेश की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल से बातचीत कर कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार उनके साथ है।
श्री सिंह संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि योगी सरकार में कोई सांप फन उठाने की कोशिश करेगा तो उसके फन का कुचल दिया जाएगा। सांप के फन को सरकार दबाना जानती है और दबाकर रहेगी। उन्होंने कहा जिसने भी यह दुस्साहस किया उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदेश में राम राज्य को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने समाजवादी पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा विपक्ष से पूछिए, “ बोया बीज बबूल का आम कहां से होय।” अगर आम का बीज बोया होता तो प्रदेश में आम ही आम के वृक्ष होता। बबूल का बीज तो आप ने ही बोये हैं, उसकी फसल हम काट रहे हैं। उन्होने कहा कि सांप को काट कर हम दबाएंगे जिससे वह दोबारा फन नहीं उठा सके।
उन्होंने कहा कि ए वो चिराग हैं जो तेल कम होने पर फड़-फड़ा तो रहा है। इसके पूरे बुझने के दिन आ गए हैं। कानून व्यवस्था पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अलग विषय है। यह बड़ी घटना है, इससे इनकार नहीं करता। इस घटना से पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उंगली नहीं उठायी जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश से गुण्डाराज खत्म हो गया है। इस घटना से पूरी चीजों को नहीं जोड़ा जा सकता।
Yogi
यहाँ पढ़े : शुरू होने जा रहा है ब्रज की होली का धूम-धड़ाका
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…