Accident News
Accident News : बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के ट्रक की टक्कर से डबल डेकर बस में सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि 20 से अधिक घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रही डबल डेकर बस रामनगर क्षेत्र में बस पंक्चर हो गई। ड्राइवर टायर बदलने लगा और कुछ यात्री बस से नीचे उतर कर टहलने लगे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 20 से अधिक घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दो की हालत अति गंभीर होने पर उन्हे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
उन्होने बताया कि बस में करीब 80 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले बताए जाते हैं जो गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे। सुरक्षित और मामूली रूप से घायल हुये यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद नेपाल वापस भेजने के इंतजाम किये जा रहे हैं।
यहाँ पढ़े : योगी आदित्यनाथ को जेल भेजने वाले आईएएस ऑफिसर पर उत्तर प्रदेश सरकार हुई मेहरबान
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…