Accident News Today : बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के थाना मोतीपुर इलाके में लखीमपुर-बहराइच राज्य मार्ग पर रविवार को सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कर्नाटक से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जा रहे एक वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर में 06 श्रृद्धालुओं की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार कर्नाटक से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार 2 महिलाओं समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें से चार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
यह सभी श्रद्धालु कर्नाटक से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि का दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को वाहन से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
यहाँ पढ़े:दो अभियुक्त गिरफ्तार, भारी संख्या में मोबाइल बरामद
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…